फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car traveling from Delhi to Kaliyar catches fire on the highway

Roorkee News: दिल्ली से कलियर जा रही कार में हाईवे पर लगी आग

Tue, 21 Jul 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Car traveling from Delhi to Kaliyar catches fire on the highway
दिल्ली से कलियर शरीफ जा रहे दो लोगों की कार मंगलवार सुबह दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवेली होटल के पास अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना सुबह करीब 7:06 बजे फायर स्टेशन रुड़की को मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

फायर अधिकारियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कार पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी। आग की सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने हाई प्रेशर पंप से होजरील बिछाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही फोम का प्रयोग कर कार के सीएनजी और पेट्रोल टैंक को ठंडा किया गया जिससे उनके फटने की आशंका टल गई।
विज्ञापन


बताया गया कि कार में सवार दोनों लोग दिल्ली से कलियर शरीफ जा रहे थे। राहत की बात यह रही कि आग लगने की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दमकल टीम ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दे दी गई है। फायर यूनिट की त्वरित और सतर्क कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। बचाओ अभियान में विपिन सिंह, दिनेश चौहान और अभिषेक कुमार शामिल रहे। आशंका है कि आग तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed