फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Outcry at home following the suspicious death of a young man

Roorkee News: युवक की संदिग्ध मौत से घर में मचा कोहराम

Wed, 22 Jul 2026 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Outcry at home following the suspicious death of a young man
ढाढेकी गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक संदीप के तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन

ढाढेकी गांव निवासी संदीप सोमवार को घर से निकला था। परिजन के अनुसार, रात के समय उन्हें नारसन क्षेत्र में उसके घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे और संदीप को पहले स्थानीय अस्पताल और इसके बाद भूमानंद अस्पताल हरिद्वार लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का कहना है कि, संदीप के मोबाइल पर सोमवार को एक के बाद एक कई काॅल आए थे। इसके बाद ही वह घर से गया था। उन्होंने बताया कि उसके हाथ पर नाम गुदा था। जब वह उन्हें मिला तो हाथ पर गुदा नाम छिलकर मिटा हुआ था। मृतक मकान के लिंटर उठाने का कार्य करता था। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन है। जबकि उनके माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed