{"_id":"6a5f7b611f0478f7650b1d1e","slug":"uttam-sugar-mill-has-intensified-relief-operations-to-save-the-sugarcane-crop-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1023322-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ने की फसल बचाने के लिए उत्तम शुगर मिल ने तेज किए राहत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ने की फसल बचाने के लिए उत्तम शुगर मिल ने तेज किए राहत कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में गन्ने के खेतों में हुए जलभराव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में उत्तम शुगर मिल, लिब्बरहेड़ी ने प्रभावित किसानों की फसल बचाने के लिए राहत कार्य तेज कर दिए हैं। मिल प्रबंधन ने जलभराव वाले गांवों में पंप सेट, ट्रैक्टर और मशीनें लगाकर खेतों से पानी की निकासी शुरू करा दी है।
चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार खंडेलवाल ने बताया कि आठ से दस जुलाई तक हुई भारी बारिश के कारण मिल क्षेत्र के कई गांवों में गन्ने की फसल पानी में डूब गई थी। फसल को नुकसान से बचाने के लिए लिब्बरहेड़ी, थिथकी, मंडावली, दहियाकी, मोहम्मदपुर जट, मुंडियाकी, सकौती, गोकलपुर, खेड़ाजट, नारसन कलां और बेलड़ा समेत अन्य गांवों में राहत कार्य चलाया जा रहा है।
नालों की सफाई कराकर और पंप सेटों के माध्यम से खेतों से तेजी से पानी निकाला जा रहा है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने गन्ना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों से संपर्क बनाए रखें। जलभराव के कारण गन्ने में लगने वाले कीट एवं रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी किसानों को नियमित रूप से दी जाए। मिल प्रबंधन की इस पहल से प्रभावित किसानों को काफी राहत मिली है और उन्होंने राहत कार्यों पर संतोष जताया है।