{"_id":"69c12a3dee08b557010aa95f","slug":"district-president-rahul-ahmed-met-with-officials-and-extended-eid-greetings-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-152594-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पदाधिकारियों से मिले जिलाध्यक्ष राहुल अहमद, दी ईद की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पदाधिकारियों से मिले जिलाध्यक्ष राहुल अहमद, दी ईद की बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारियों से मिले जिलाध्यक्ष राहुल अहमद, दी ईद की बधाई
रुड़की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल अहमद ने जिला पदाधिकारियों के आवास पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान राहुल अहमद ने देश व क्षेत्रवासियों के लिए अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ करते हुए कहा कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करता है, जिससे सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि ईद-उल-फितर इंसानियत, रहमत और मोहब्बत का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नसीम अली, जिला महामंत्री मोनू राणा, गढ़वाल मंडल संयोजक इसरार अल्वी, जिला मीडिया प्रभारी इमरान देशभक्त, जिला मंत्री मोहम्मद इकराम, मोहम्मद शहजाद, मुस्तकीम अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos