सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mamtesh Sharma appointed State President of the Non-Government School Management Association

Roorkee News: अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने ममतेश शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Mamtesh Sharma appointed State President of the Non-Government School Management Association
विज्ञापन
- क्षेत्र की प्रबंध समितियों में खुशी की लहर, दी बधाई
Trending Videos

रुड़की। बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की के प्रबंधक ममतेश कुमार शर्मा एडवोकेट को अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद हरिद्वार की प्रबंध समितियों ने खुशी जताई। देहरादून के रेस कोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक चंद्र मोहन सिंह पयाल की उपस्थिति और प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम सिंह नेगी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की के प्रबंधक ममतेश कुमार शर्मा एडवोकेट को प्रदेश अध्यक्ष, बन्नू इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजीव विरमानी एडवोकेट को प्रांतीय महासचिव व खानपुर के डॉ. घनश्याम गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी चुना गया। ्र
वहीं, मखदुमपुर के प्रधान डॉ. विजय कुमार को हरिद्वार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ममतेश शर्मा और महासचिव संजीव विरमानी ने कहा कि प्रदेश के सभी अशासकीय विद्यालयों को संगठित कर उनके अधिकारों की मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने सरकार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही प्रबंध समितियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संरक्षक चंद्र मोहन सिंह पयाल ने बताया कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को 30 बिंदुओं का पत्र भेजकर अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं से अवगत कराया गया है। इस अवसर पर अरविंद राठी, दुष्यंत त्यागी, रजनीश कुमार शर्मा एडवोकेट, अशोक जोशी, दिलीप भंडारी, डॉ. रविंद्र कपूर, सरदार नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र गुप्ता आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed