सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rickshaw driver goes missing under mysterious circumstances

Roorkee News: रहस्यमय परिस्थिति में रिक्शा चालक लापता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver goes missing under mysterious circumstances
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रिक्शा लेकर काम पर निकला एक युवक रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos




शनिवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड्डा निवासी विमला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन 19 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे घर से रिक्शा लेकर काम पर गया था। शाम तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई तो उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन लोगों का शांतिभंग में चालान

मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने झगड़ा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। शनिवार देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ाजट गांव में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि ऋषिपाल, नितिन व अनुज निवासी खेड़ाजट थाना मंगलौर का शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed