सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Team winner of the third year in the women's category and first year in the men's category

Roorkee News: महिला वर्ग में तृतीय और पुरुष में प्रथम वर्ष की टीम विजेता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Team winner of the third year in the women's category and first year in the men's category
रुड़की ​स्थित केएल डीएवी पीजी महाविद्यालय में चल रहे खेल उत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता में प्
विज्ञापन
केएल डीएवी पीजी महाविद्यालय में चल रहे खेल उत्सव के अंतर्गत बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष वर्ग) का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मंजुल धीमान और डॉ. तनवीर आलम ने किया। प्रतियोगिता का संचालन मुख्य प्रबंधक राकेश नौटियाल ने किया।
Trending Videos




महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष की छात्राओं के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन तृतीय वर्ष की टीम ने 50-36 के स्कोर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में पहला मैच तृतीय वर्ष और द्वितीय वर्ष के बीच हुआ। इसमें तृतीय वर्ष की टीम 34-33 से विजयी रही। दूसरे मैच में तृतीय वर्ष और प्रथम वर्ष आमने-सामने हुए। प्रथम वर्ष की टीम ने 28-27 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाइनल मुकाबला द्वितीय वर्ष और प्रथम वर्ष के बीच खेला गया। इस मुकाबले में प्रथम वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28-19 से जीत दर्ज कर कबड्डी चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए डॉ. अर्शी रस्तोगी, शिखा वार्ष्णेय, आरिन भारद्वाज, अनुष्का चौहान, नरेश कुमार, सोनिया एवं अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed