{"_id":"69bed6ad706e97af86007cee","slug":"the-sanitation-system-has-not-fully-returned-to-normal-roorkee-news-c-5-1-drn1027-927453-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
पश्चिमी अंबर तालाब में समीप सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। -संवाद
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की हड़ताल के बाद अब तक शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पाई है। शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। पांच दिनों तक चली इस हड़ताल के दौरान शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। मजबूरी में लोगों ने अपने आसपास खाली पड़े प्लॉटों, यहां तक कि सड़कों पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया। कई स्थानों पर लाेगों ने कूड़े से निजात पाने के लिए आग भी लगानी शुरू कर दी थी। शहर में चारों तरफ फैले कचरे से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी।
सफाईकर्मी प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर जब से काम पर लौटे हैं लेकिन तब से अब तक शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। शनिवार को गंगनहर पटरी पर नीशू हेरीटेज कॉलोनी के समीप कूड़ेदान से कूड़े का उठान नहीं हुआ। इसी तरह पश्चिमी अंबर तालाब स्थित शेरसिंह राणा चौक के पास कई दिनों से सड़क के किनारे कूड़ा जमा है। इसी तरह कई अन्य स्थानों पर कूड़े का उठान नहीं हो पाया है।
Trending Videos