फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two additional classrooms to be constructed at Government Upper Primary School, Mohammadpur; tender issued

Roorkee News: राउप्रावि मोहम्मदपुर में होगा दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, टेंडर जारी

Fri, 07 Aug 2026 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Two additional classrooms to be constructed at Government Upper Primary School, Mohammadpur; tender issued
एक वर्ष से नए भवन निर्माण का इंतजार कर रहे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बुजुर्ग के विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण को स्वीकृति देते हुए इसके लिए 22 लाख का बजट स्वीकृत किया है। ग्रामीण निर्माण विभाग को कक्षों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


राउप्रावि मोहम्मदपुर बुजुर्ग के पुराने जर्जर भवन को बीते साल अगस्त माह में ध्वस्त कर दिया गया था लेकिन नए भवन निर्माण के लिए बजट जारी नहीं होने के कारण यहां अभी तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण विद्यालय में पढ़ने वाले तीन कक्षाओं के छात्र-छात्राएं एक ही अतिरिक्त कक्ष में बैठकर आखर ज्ञान ले रहे हैं।
विज्ञापन


लक्सर ब्लाॅक के राउप्रावि मोहम्मदपुर बुजुर्ग में 79 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में तीन शिक्षक तैनात हैं। अब जिला प्रशासन की ओर से जनपद में तीन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के बजट स्वीकृत किया गया है। इनमें राउप्रावि मोहम्मदपुर बुजुर्ग में भी दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 22 लाख का बजट जारी किया गया है और ग्रामीण निर्माण विभाग कक्षों का निर्माण कराएगा। विभाग के जेई आकाश जगूड़ी ने बताया कि विद्यालय में कक्षों के निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया आंरभ हो गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही विद्यालय में कक्षों का निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा।


रसोईघर की मरम्मत का कार्य भी अटका

विद्यालय में रसोईघर की मरम्मत के लिए बीते साल एक लाख का बजट स्वीकृत हुआ था। इसके लिए जनवरी माह में निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी लेकिन अब तक रसोईघर की मरम्मत का कार्य आरंभ नहीं हो सका है। विभाग के जेई ने बताया कि शीघ्र ही रसोईघर की मरम्मत का कार्य भी आरंभ करा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed