{"_id":"69da37ca51ce78c2440164ff","slug":"two-brothers-were-beaten-with-sticks-and-iron-rods-roorkee-news-c-5-1-drn1027-943698-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो भाइयों को लाठी और सरिये से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो भाइयों को लाठी और सरिये से पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर गांव में आपसी विवाद में घर में मौजूद युवक पर गांव के ही दो युवकों ने लाठी और सरिये से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आए युवक के भाई की भी पिटाई की गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के रजबपुर गांव निवासी आदेश ने तहरीर देकर बताया कि 5 अप्रैल को शाम के समय वह अपने घेर में पशुओं को चारा डाल रहा था। तभी गांव के ही आरोपी सुनील उर्फ सोनू व सुधीर उर्फ मिट्ठू लाठी और सरिया लेकर वहां आए और उनका गेट तोड़ने लगे। उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसपर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर उसका भाई राकेश उसे बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर उसे चोटिल कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos