सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two wanted criminals, each carrying a reward of 5,000, apprehended

Roorkee News: पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाशों को दबोचा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Two wanted criminals, each carrying a reward of 5,000, apprehended
विज्ञापन
कोतवाली मंगलौर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर एसएसपी की ओर से पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की नकदी और चोरी किया गया तांबे का तार भी बरामद किया है।
Trending Videos


चार अप्रैल को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के कुरड़ी निवासी श्याम सुंदर ने तीन बदमाशों की ओर से लूट की घटना को अंजाम देने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीन बदमाशों में से पुलिस ने एक आरोपी को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरोह के दो अन्य सदस्य रोहित उर्फ डोला और माठू फरार चल रहे थे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने गंगनहर पटरी से लिब्बरहेड़ी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।



रोहित उर्फ डोला और माठू, निवासी नजरपुरा थाना मंगलौर के खिलाफ वर्ष 2021 से अब तक गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट की धनराशि के अलावा नलकूप से चोरी किया गया बड़ी मात्रा में तांबे का तार भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed