सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   20,000 rupees fine for selling liquor in Bhainsari village

Rudraprayag News: भैंसारी गांव में शराब बेचने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 05 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
20,000 rupees fine for selling liquor in Bhainsari village
विज्ञापन
गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रतिबंध की सूची में नगर पंचायत गुप्तकाशी के वार्ड नंबर चार भैंसारी की महिलाएं भी आगे आ गई हैं। महिला मंगल दल ने वार्ड में शराब के सेवन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में तय किया गया कि गांव या क्षेत्र में शराब बेचने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा जबकि दुकानों में शराब पीते पाए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। महिला मंगल दल की अध्यक्ष ललिता देवी, कोषाध्यक्ष मीना देवी और सचिव कविता देवी ने बताया कि शराब के कारण गांव के युवा और बच्चे भी इसकी बुरी संगत में पड़ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए गांव की महिलाएं एकजुट होकर नशा मुक्ति अभियान चला रही हैं। बैठक में लिए गए निर्णय को लागू कराने में सरपंच कैलाश बिष्ट, सभासद पूनम बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी का भी सहयोग मिला है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed