{"_id":"69d3b9a297cbfcb3d4080d13","slug":"all-arrangements-must-be-completed-by-april-15-dm-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117774-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं हर हाल में करें पूरा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं हर हाल में करें पूरा : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा सुरक्षित व सफल बनाने के लिए डीएम विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों की अब तक की कार्यप्रगति की समीक्षा की। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को 15 अप्रैल तक सभी कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पेयजल, विद्युत, उरेडा, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ से आरपी. नैथानी, अधिशासी अभियंता पेयजल संस्थान अनीश पिल्लई आदि अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भांग की अवैध खेती, मादक पदार्थों के कारोबार तथा प्रतिबंधित नशीली दवा की बिक्री पर निगरानी रखी जाए। संवाद
Trending Videos