{"_id":"69d52696b6b38dfffc060026","slug":"video-rudraprayag-search-conducted-from-village-trails-to-the-forest-yet-the-innocent-child-remains-unfound-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: गांव की पगडंडियों से लेकर जंगल तक खोज, फिर भी नहीं मिला मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: गांव की पगडंडियों से लेकर जंगल तक खोज, फिर भी नहीं मिला मासूम
रुद्रप्रयाग। जनपद के दूरस्थ गांव बाड़ब में इन दिनों सन्नाटा और चिंता का माहौल है। गांव का चार साल का मासूम मयंक, जिसे घर में प्यार से पंकू कहा जाता है, पिछले चार दिनों से लापता है। मासूम के अचानक यूं गायब हो जाने से परिवार और गांव गहरे सदमे में है। बीते शनिवार को मयंक अपनी मां के पीछे-पीछे जंगल की ओर निकला था। कुछ ही पलों में वह नजरों से ओझल हो गया। पहले तो परिजनों को लगा कि बच्चा आसपास ही कहीं खेल रहा होगा, लेकिन जब काफी देर तक उसकी कोई आहट नहीं मिली, तो घबराहट बढ़ने लगी। तब पूरा गांव मयंक की तलाश में जुट गया। ग्रामीणों ने खेतों, पगडंडियों और जंगल के कोने-कोने को छान मारा पर अभी तक मासूम का पता नही चला है। बचाव दल चार दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अब परिवार की उम्मीदें कमजोर पड़ती जा रही हैं। मां मनीषा देवी और पिता जयलाल की आंखें रो-रोकर सूज चुकी है। पिता हर आने-जाने वाले से बस एक ही सवाल पूछते है क्या मेरे बच्चे का कहीं कोई पता चला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या मासूम को कोई जंगली जानवर उठा ले गया या फिर यह किसी अपहरण की साजिश है। फिलहाल इन सवालों के जवाब किसी के पास नहीं हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा। हर घर में लोग दुखी है और हर आंख रास्ते पर टिकी है शायद मयंक कहीं से लौट आए। प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन तेज किया है, लेकिन हर गुजरते दिन के साथ अनहोनी की आशंका भी गहराती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।