{"_id":"69d4cdda17d3b0a209078381","slug":"video-in-jhajjar-olympian-and-acp-akhil-kumar-inspired-the-youth-at-dighal-stadium-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में ओलंपियन खिलाड़ी एसीपी अखिल कुमार ने डीघल स्टेडियम में युवाओं को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में ओलंपियन खिलाड़ी एसीपी अखिल कुमार ने डीघल स्टेडियम में युवाओं को किया प्रेरित
डीघल के स्टेडियम में एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओलंपियन खिलाड़ी एवं एसीपी अखिल कुमार ने शिरकत करते हुए ग्रामीण आंचल के खिलाड़ियों और युवाओं को जीवन में सफलता के लिए आवश्यक मूल्यों से अवगत कराया।
एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती बल्कि सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने पर यही खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा खान-पान अपनाने, नियमित अभ्यास करने और अनुशासन में रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि सोच और व्यक्तित्व को भी मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि डिघल स्टेडियम की सुविधाओं और यहां अभ्यास करते खिलाड़ियों को देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह के मैदानों से निकलकर खिलाड़ी बड़े मुकाम हासिल करते हैं और यहां मौजूद युवा भी उसी जुनून और लगन के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।