सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bring the Holika flag into the temple premises

Rudraprayag News: होलिका की झंडी को मंदिर परिसर में लाए

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 01 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Bring the Holika flag into the temple premises
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। होली के लिए पुराना देवल से होलिका की झंडी (पंय्या की डाली) को ढोल-दमाऊं बजाते हुए मंदिर परिसर अगस्त्यमुनि में लाया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में झंडी को पारंपरिक रीति से नचाने के बाद पंडित भूपेंद्र बेंजवाल ने विधि-विधान से पूजा कराई। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गोस्वामी ने कहा कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और होलिका दहन के दिन इस झंडी को अग्नि को समर्पित किया जाता है। कार्यक्रम में आशु रावत, अजय अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हरि सिंह खत्री, प्रकाश बड़वाल, अखिलेश गोस्वामी, विपिन चौहान, सौरभ अग्रवाल और दिगंबर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos


राठ के होलियारों ने बाजार में खेली होली
रुद्रप्रयाग। होली पर राठ क्षेत्र के ओरागढ़ गांव के होलियारों की टीम जिले के मुख्य बाजारों में लोगों के साथ होली खेल रहे हैं। नगर मुख्यालय, समेत तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि के कई स्थानों पर राठ से आई इस टीम ने सुंदर गीतों से लोगों को भाव विभोर किया और गांवों से पलायन रोकने का संदेश दिया। टीम के सदस्य अखिलेश ने बताया कि हमारी यह पहल पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को घर-घर तक पहुंचाने की है। वहीं टीम श्रीनगर, धारी देवी होते हुए जिले के प्रमुख बाजारों में घूम कर यही संदेश दे रही है। इधर जिले में गांव-गांव के बच्चों की होलियारों की टीम झंडी के साथ बाजारों में पहुंच रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग। होली पर्व और चारधाम यात्रा को लेकर कोतवाली गुप्तकाशी परिसर में गोष्ठी की गई। बैठक में शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में प्रधान, ग्राम प्रहरी, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। बैठक में होली शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई और हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए टैक्सी यूनियन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा गया। वहीं कोतवाली अगस्त्यमुनि में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक हुई और होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और हुड़दंग रोकने पर जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारी, ग्राम प्रधान आदि शामिल रहे। कहा कि बैठक में जबरन रंग डालने, शराब पीकर उत्पात मचाने या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

त्रिशूल व मोदी के हथौड़े की पिचकारियां आईं बाजार में
रुद्रप्रयाग। होली के लिए जिले के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों में रंग-गुलाल, पिचकारियां और होली से जुड़ा सामान पहुंच चुका है। गुझिया समेत अन्य मिठाइयों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। इधर बाजार में इस बार विभिन्न डिजायन की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पारंपरिक पिचकारियों के साथ त्रिशूल आकार की पिचकारी और मोदी हथौड़े की पिचकारियां भी बिक रही हैं। बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के मास्क भी दुकानों में उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed