सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Camps for senior citizens and differently-abled people will be held from 9th

Rudraprayag News: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए नौ से लगेंगे शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 01 Mar 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Camps for senior citizens and differently-abled people will be held from 9th
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 9 से 12 मार्च तक परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर समाज कल्याण विभाग व विकासखंड के सहयोग से रुद्रप्रयाग, जखोली, ऊखीमठ व अगस्त्यमुनि में लगाए जाएंगे।
Trending Videos

जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि नौ मार्च को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, कमला भवन रुद्रप्रयाग, 10 को बीडीओ कार्यालय ऊखीमठ, 11 को जखोली और 12 को अगस्त्यमुनि मुख्यालय में शिविर लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोगी सहायक उपकरण निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और बीपीएल व अंत्योदय राशन कार्ड या मासिक आय 15 हजार रुपये से कम होने का आय प्रमाणपत्र आवश्यक होगा। दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा। साथ ही आधार कार्ड और मासिक आय 22,500 रुपये से कम होने का आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed