सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   District Magistrate inspects Gaurikund for Yatra preparations

Rudraprayag News: यात्रा तैयारियों के लिए डीएम ने गौरीकुंड तक किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 28 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate inspects Gaurikund for Yatra preparations
विज्ञापन
यात्रा तैयारियों के लिए डीएम ने गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
Trending Videos

रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। विभिन्न पड़ावों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed