{"_id":"69a2f83e22d8ffe10a0b7239","slug":"even-after-years-the-road-has-not-reached-the-project-affected-dhaswana-tok-rudraprayag-news-c-47-1-sdrn1002-117404-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सालों बाद भी परियोजना प्रभावित धसवाणा तोक में नहीं पहुंची सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सालों बाद भी परियोजना प्रभावित धसवाणा तोक में नहीं पहुंची सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 दिन में सड़क के लिए उचित कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
पीपलकोटी/चमाेली। टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों को वर्षों बाद भी यातायात सुविधा से नहीं जोड़ा जा सका है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया कि परियोजना प्रभावित हाट गांव के 30 परिवारों को धसवाणा तोक में विस्थापित किया गया था। उस समय प्रशासन और टीएचडीसी ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब डेढ़ दशक बाद भी बसाए गए गांव को सड़क से जोड़ने की कार्रवाई नहीं हुई। कई बार लिखित और मौखिक मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पुरोहित, अनीता देवी, मंदोधरी, अनीता, उर्मिला, सुषमा, विनीता देवी, चंद्रकला देवी, चंपा देवी और रंजना देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
Trending Videos