{"_id":"69a04d50a474097a030f3710","slug":"found-stale-sweets-biscuits-were-also-bad-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117031-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बासी मिठाई मिली, बिस्कुट भी था खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बासी मिठाई मिली, बिस्कुट भी था खराब
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
होली को देखते हुए चलाया अभियान, आठ सैंपल जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। होली पर्व को देखते हुए बृहस्पतिवार को एडीएम श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान बासी मिठाई, एक्सपायरी बिस्कुट, मसाले समेत कई सामान मिला। इस पर अगस्त्यमुनि क्षेत्र से खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान बासी और एक्सपायरी सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई। वहीं दो प्रतिष्ठानों को अनियमितताओं पर नोटिस दिए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, बेकरी, रिटेलर और होलसेल प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण में बासी मिठाइयां, एक्सपायरी बिस्कुट, मसाले, नूडल्स, रिफाइंड तेल और अन्य सामग्री बरामद हुई जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मावा के दो नमूने सहित गुलाब जामुन, लड्डू, सूजी, पास्ता, रंगीन कचरी और सरसों तेल के नमूने राज्य खाद्य विश्लेषणशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। बताया कि होली तक अभियान जारी रहेगा और मिलावटखोरी पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Trending Videos