सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Grand Welcome Upon Returning to Village Following Selection to Under-23 Women's Cricket Team

Rudraprayag News: अंडर 23 महिला क्रिकेट टीम में चयन के बाद गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 29 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Grand Welcome Upon Returning to Village Following Selection to Under-23 Women's Cricket Team
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी के उत्तराखंड अंडर 23 महिला क्रिकेट टीम से रांची और पुणे में मैच खेलने के बाद गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-दामाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान कर खुशी जताई।
Trending Videos

सभ्या नेगी, दरबान सिंह नेगी की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। जनपद के एक छोटे से गांव से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने के लिए सभ्या ने कड़ी मेहनत की है। बतौर ऑलराउंडर इससे पहले भी चौबीस वर्षीय सभ्या ने उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं उन्होंने वनडे क्रिकेट और टी-20 में भी शानदार प्रदर्शन किया दोनों संस्करणों में उन्होंने आठ-आठ विकट लेकर पहचान बनाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभ्या नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वे राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed