{"_id":"69935a937f83fa538a0d8b31","slug":"hotel-association-asks-for-speedy-repair-of-damaged-highway-rudraprayag-news-c-5-1-drn1086-903056-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: होटल एसोसिएशन ने क्षतिग्रस्त हाइवे के निर्माण में तेजी लाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: होटल एसोसिएशन ने क्षतिग्रस्त हाइवे के निर्माण में तेजी लाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गुप्तकाशी।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही चारधाम यात्रा से संबंधित तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा से पहले केदारनाथ यात्रा राजमार्ग पर भी इन दिनों सुरक्षा कार्य गतिमान है, साथ ही सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। विगत वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हाइवे पर सुरक्षा कार्य गतिमान है जिनमें गुप्तकाशी के समीप विद्याधाम, देवीधार, रामपुर बाजार के समीप स्लाइडिंग एवं मुनकटिया पर सुरक्षा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।इधर, स्थानीय व्यापारियों ने कार्यों के धीमी गति से चलने पर शासन प्रशासन से कार्य में तेजी लाने को कहा है।स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि अब सिर्फ एक माह का समय शेष है, जबकि अप्रैल के पहले सप्ताह से ही पैदल मार्ग सहित पड़ावों पर कारोबारी अपनी यात्रा तैयारियां तेज कर देते हैं। राजमार्ग पर चल रहे कार्यों की गति को बढ़ाने को लेकर होटल एसोसिएशन ने शासन प्रशासन को पत्राचार भी किया है। होटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष कल्पेश चौहान ने बताया कि राजमार्ग विभाग हाइवे पर बने डेंजर जोन पर कार्य तो कर रहा है लेकिन कार्य की गति धीमी बनी हुई है, उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है, अब यात्रा संबंधित सभी विभागों को कार्य गति तेज करनी चाहिए, यात्रा से पूर्व सुरक्षा संबंधी कार्य पूर्ण हो।