{"_id":"69935a67e9f2ec4da60bde20","slug":"the-districts-20th-superintendent-of-police-niharika-tomar-rudraprayag-news-c-5-1-drn1086-903055-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जनपद की 20वें पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने कार्यभार संभालते ही दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जनपद की 20वें पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने कार्यभार संभालते ही दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
- 15 फरवरी से 15 मार्च तक जनपद में चलेगा सत्यापन अभियान, अभियान के लिए विशेष टीम का गठन
रुद्रप्रयाग।
जनपद की नई पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर (आई.पी.एस.) ने सोमवार को 20 वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील रखने और समन्वय बनाने की बात कही। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्यभर में चलाए जा रहे 15 फरवरी से 15 मार्च तक ऑपरेशन क्रैक डाउन (सत्यापन अभियान) के तहत जनपद में सघन सत्यापन अभियान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अभियान के तहत बाहरी राज्यों व देशों से आकर बिना पहचान बताए रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने, होटल, होमस्टे, आश्रम, हॉस्टल, किरायेदार, प्राइवेट नौकरी करने वाले और रेहड़ी-ठेली वालों के सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसके लिए हर थाने पर एक स्पेशल फील्ड टीम का गठन किया गया, इस टीम में एसआई, एएसआई, एचसी और कांस्टेबल रहेंगे जो केवल सत्यापन का कार्य करेंगे। वहीं इसके लिए डेटा विश्लेषण टीम भी बनाई गई है जो राष्ट्रीय पोर्टल से संदिग्धों का मिलान करेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपने किरायेदारों का विवरण थाने में देने और अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।