सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Leopard attacks and kills 17 goats

Rudraprayag News: गुलदार ने हमला कर 17 बकरियों को मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 06 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks and kills 17 goats
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्रामसभा जरम्वाड़ के ढुंग गांव में गुलदार ने दो किसानों दिगपाल सिंह नेगी और सज्जन सिंह नेगी की 17 बकरियों को मार डाला। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं संबंधित किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां बंदर, सुअर और लंगूर किसानों की फसलों को बरबाद कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर गुलदार मवेशियों को मार रहे हैं। इससे ग्रामीणों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इधर एसडीओ देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और घटनास्थल का मुआयना कर रही है। उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की बात कही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed