सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   PMEGP awareness camp organised in Phata

Rudraprayag News: फाटा में लगा पीएमईजीपी जागरूकता शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 26 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
PMEGP awareness camp organised in Phata
विज्ञापन
गुप्तकाशी। विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम पंचायत मैखंडा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने प्रतिभाग किया और उन्हें स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण और अनुदान संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान खादी और ग्रामोद्योग आयोग के वरिष्ठ कार्यकारी देवेंद्र जमलोकी ने बताया कि सेवा क्षेत्र में 20 लाख और विनिर्माण क्षेत्र में 50 लाख रुपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से लिया जा सकता है। इसमें परियोजना लागत का 5 से 10 प्रतिशत अंशदान आवेदक को करना होता है। बताया कि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सेवा क्षेत्र के लिए 25 लाख और विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक करोड़ रुपये तक का ऋण लिया जा सकता है। शिविर में कनिष्ठ कार्यकारी भवन गिरि ने ग्रामोद्योग विकास योजना, एसबीआई फाटा के प्रबंधक मोहित वर्मा ने ऋण प्रक्रिया के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका देवी ने की। इस मौके पर प्रधान मैखंडा कविता देवी, प्रधान शेरसी बीरेंद्र नौटियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed