सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The administration arrived for talks, but the villagers insisted on written assurances.

Rudraprayag News: प्रशासन वार्ता के लिए पहुंचा, ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 03 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
The administration arrived for talks, but the villagers insisted on written assurances.
विज्ञापन
10 सूत्री मांगों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
Trending Videos

स्वास्थ्य जांच में आंदोलनकारियों का शुगर लेवल मिला कम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। सड़क, पुल, पेयजल निर्माण और आपदा के बाद क्षतिग्रस्त कार्यों के पुनर्निर्माण सहित 10 सूत्री मांगों के लिए बसुकेदार में ग्रामीण दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। प्रशासन ने उनसे वार्ता की लेकिन वह लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। वहीं डॉक्टरों की टीम ने शिवानंद नौटियाल, दीनानाथ और रामचंद्र सिंह पंवार की स्वास्थ्य जांच की जिसमें उनका शुगर लेवल कम मिला।
मंगलवार को आमरण अनशन के दूसरे दिन जखोली के एसडीएम भगत सिंह फोनिया धरना स्थल पहुंचे और कार्यों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया, लेकिन अनशनकारियों ने जिलाधिकारी की संस्तुति के साथ ही लिखित आश्वासन की मांग दोहराई। इधर डाॅक्टरों की टीम ने भी अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान अनशनकारियों का शुगर लेवल में कम मिला। अनशनकारियों ने कहा कि पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया मगर कार्य धरातल पर शुरू नहीं हुए। ग्रामीणों ने बीते अगस्त माह की आपदा के बाद लंबित पुनर्निर्माण, बड़ेथ के बुगला तोक में मिनी स्टेडियम निर्माण, बड़ेथ-भटवाड़ी सड़क, बड़ेथ-जोला-उछोला मार्ग, बष्टी से वेबनगर होते हुए डुंगर तक सड़क, चंदन गंगा नदी पर पुल निर्माण और छेनागाड़ बाजार के पुनर्निर्माण की मांग की। उन्होंने नेटवर्क और बैंकिंग सुविधा की मांग भी की। अनशनकारियों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरे दिन धरना स्थल पर ग्राम प्रधान दीपा देवी, गिरीश व राहुल पंगवान, बच्चीराम जोशी, प्रेम सिंह रौथाण, श्रीपाल सिंह, पवन सिंह रौथाण, ललिता देवी, अमर सिंह और भरत लाल सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed