सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Uproar in the Jal Sansthan office over drinking water problem

Rudraprayag News: पेयजल समस्या पर जल संस्थान कार्यालय में हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 16 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the Jal Sansthan office over drinking water problem
विज्ञापन
कहा, कई-कई महीनों बाद एक साथ दिए जा रहे पाने के बिल, आर्थिक दबाव बढ़ा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। अनियमित पेयजल आपूर्ति और बिना पूर्व सूचना पानी बंद किए जाने से नाराज हितडांग क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज नेगी और व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट आदि ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। वहीं पानी के बिल कई-कई महीनों बाद एक साथ दिए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं पर एकमुश्त अधिक भुगतान का दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विभाग का घेराव किया जाएगा। कहा कि पर्याप्त पानी होने के बावजूद जल संस्थान नियमित आपूर्ति नहीं करा पा रहा है। खराब प्रबंधन के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता रेवत सिंह रावत ने बताया कि स्थानीय लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। नगर में पानी की कोई कमी नहीं है और तकनीकी खराबी होने पर उसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवाण और सिरोखोमा गांव में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

दोनों गांवों के 60 परिवारों की दैनिक जीवनचर्या हो रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत देवलधार के मवाण और सिरोखोमा गांव में पेयजल की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 60 परिवारों वाले इन गांवों में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। इस कारण गदेरे से आपूर्ति करनी पड़ रही है जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
ग्राम प्रधान अनीता देवी, प्रशांत डिमरी, सोनल नेगी और दौलत सिंह महिपाल का कहना है कि गांव के लिए तीन किलोमीटर दूर भनाक तोक से पानी की लाइन सप्लाई होती है। यह पेयजल लाइन लंबे समय से खराब है जिस कारण नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस कारण लोगों को गदेरे से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कहा कि वर्ष 2023 में जल जीवन मिशन के तहत देवलधार गांव में पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। इस योजना के तहत मवाण और सिरोखोमा गांव तक भी पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई थी लेकिन इन गांवों तक योजना की पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संस्थान से जल्द से जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों आंदोलन करेंगे। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से पेयजल समस्या की कोई शिकायत नहीं आई है। प्रभावित क्षेत्र में अवर अभियंता को भेजकर पेयजल की सुचारु सप्लाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed