{"_id":"6a75dc118c73c88cf10f0e1f","slug":"district-level-trial-dates-for-the-cm-emerging-player-scheme-announced-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120558-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सीएम उदीयमान खिलाड़ी की जिला स्तरीय ट्रायल तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सीएम उदीयमान खिलाड़ी की जिला स्तरीय ट्रायल तिथि घोषित
Fri, 07 Aug 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम में 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए नई ट्रायल तिथि घोषित कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि सीडीओ वरुणा अग्रवाल के निर्देश पर इस वर्ग के ट्रायल की नई तिथि 11 से 14 अगस्त 2026 निर्धारित कर दी गई है। यह ट्रायल बौराड़ी स्टेडियम में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी को 15 सौ रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि इस तरह मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 17 से 21 अगस्त 2026 तक पूर्णानंद स्टेडियम मुनिकीरेती में लिए जाएगा। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित 200 खिलाड़ियों को 2000 प्रतिमाह प्रति खिलाड़ी की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। संवाद