सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Emphasis on strengthening pre-primary education in Anganwadi centres from the beginning of the mission

Tehri News: मिशन आरंभ से आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा सशक्त बनाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 18 Feb 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening pre-primary education in Anganwadi centres from the beginning of the mission
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुरस्कृत करेंगे : डीएम
Trending Videos

नई टिहरी। बाल विकास विभाग की बैठक में रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन की ओर से संचालित मिशन आरंभ कार्यक्रम के तहत जिले में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्कृष्ट कार्य करेंगी उन्हें प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
जिले में चलाए जा रहे मिशन आरंभ कार्यक्रम की वरिष्ठ प्रबंधक लता कुमारी और जिला समन्वयक उमेश बहुगुणा ने मिशन आरंभ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के तीन से छह साल आयु वर्ग के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था की मजबूत आधारशिला के लिए खेल आधारित गतिविधियों को तकनीकी माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को रोचक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों के जरिए सीखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी भाषा, गणितीय क्षमता, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें एक कुशल एवं दक्ष शिक्षक के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में सीएमओ डॉ. श्याम विजय, बाल विकास अधिकारी संजय गौरव, समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा और एआरटीओ सत्येंद्र राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed