सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Khuret village joins the drug-free campaign

Tehri News: नशा मुक्त अभियान में खुरेत गांव भी हुआ शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Khuret village joins the drug-free campaign
विज्ञापन
गांव के प्रमोद भट्ट को निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया
Trending Videos

चंबा(टिहरी)। चंबा-मसूरी फलपट्टी क्षेत्र का खुरेत गांव भी नशा मुक्त अभियान में शामिल हो गया है। ग्राम प्रधान अदिति भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया गया है, कि गांव में होने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक कार्यक्रमों में शराब पीने और पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पंचायत के फैसले का उल्लंघन करने पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
शराब नहीं संस्कार दें मुहिम से जुड़ने वाले गांवों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। नशा मुक्त अभियान के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार को खुरेत गांव में आयोजित ग्राम पंचायत की बैठक में शराब के दुष्परिणाम पर चर्चा की गई। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने विवाह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब परोसने की परंपरा पर चिंता व्यक्त करते हुए कॉकटेल जैसी प्रथा प्रतिबंधित करने पर सहमति जताई गई। ग्राम पंचायत के फैसले की निगरानी के लिए गांव में समाज सुधार समिति बनाई गई है। प्रमोद भट्ट को समिति का अध्यक्ष, शीला देवी उपाध्यक्ष, अमर देव सचिव, शैला देवी को सहसचिव और अतिथि भट्ट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजेश्वरी, अनीता देवी, भारती सकलानी, विनोद डबराल, मदनलाल डबराल एवं राकेश सकलानी को सदस्य नामित किया गया है। सुशील बहुगुणा ने ग्राम पंचायत के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम से निश्चित ही समाज को सही दिशा मिलेगी। बैठक में रोहित सकलानी, चेतन प्रसाद, राजीव डबराल, लीला देवी, मुहिम की कुंभीबाला भट्ट और लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed