सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Laying bunched cables will put a stop to power theft and incidents of electricity pilferage.

Tehri News: बंच केबल बिछाने से करंट और चोरी की घटनाओं पर लगेगी रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 02 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Laying bunched cables will put a stop to power theft and incidents of electricity pilferage.
विज्ञापन
ऊर्जा निगम पुरानी हो चुकी बिजली की खुली तारों को बदलने में जुटा
Trending Videos


नई टिहरी। जिला मुख्यालय के नई टिहरी और बौराड़ी क्षेत्र में ऊर्जा निगम पुरानी हो चुकी खुली तारों को हटाकर उसकी जगह बंच केबल बिछाने में जुटा है। इससे करंट की घटनाएं कम होने के साथ ही बिजली चोरी भी नहीं हो पाएगी।

केंद्र सरकार की (आरडीएसएस) रिवीमैपड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (पुन: निर्मित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत इन दिनों जिला मुख्यालय में बंच केबल बिछाने के कार्य किया जा रहा है। विभाग ने अब तक नई टिहरी बाजार, सी ब्लॉक, ई, एफ, एच, जी ब्लॉक सहित बौराड़ी के विभिन्न सेक्टरों और ब्लॉकों में पुरानी हो चुकी खुली बिजली के तारों हटाकर नई बंच केबल बिछाने के काम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि क्षेत्र में अब तक करीब 25 किमी से अधिक बंच केबल बिछाई जा चुकी है। सबसे पहले नगर के उन क्षेत्रों में बंच केवल बिछाने का काम किया गया जहां पर तारे लोगों के घरों के पास से गुजर रही थी। बर्फबारी और आंधी-तूफान में तारों के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट होने से तारों के टूटने के साथ करंट का खतरा बना रहता है। नई बंच केबल बिछाने के बाद बिजली कम प्रभावित होगी। वहीं रख-रखाव में खर्चा भी कम होगा।



नगर क्षेत्र में 50 किलोमीटर से अधिक बिजली की बंच केबल बिछाए जाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत नगर क्षेत्र में बंच केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही छूटे क्षेत्रों में बंच केबल बिछाने का काम किया जाएगा।

अमित आनंद, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed