{"_id":"69c7e2c94f2b5a4c4204eaa9","slug":"meritorious-students-were-awarded-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118070-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। गुरु रामराय पब्लिक स्कूल थत्यूड़ का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
वार्षिकोत्सव का राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ के प्राचार्य बिजेंद्र लिंगवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर थपलियाल, प्रबंध समिति की अध्यक्ष विनीता रावत ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने जौनपुरी तांदी, रासो, हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी गीतों पर सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
मुख्य अतिथि प्राचार्य लिंगवाल ने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। मेहनत के बल पर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक 97़ 6 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे गौरव भंडारी, 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही वेदिका तथा 92़ 9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान रहने वाले कार्तिक पंवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ सुनील कार्गी, सुनील थपलियाल, गीता राणा, ग्राम प्रधान रामदयाल, सुरेंद्र दत्त, कामनी देवी, स्वाती देवी, कृष्णा देवी, मनीषा देवी, नीलम देवी, सविता देवी आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos