{"_id":"6a523d101eb3146e2f0a0588","slug":"mla-assesses-landslide-damage-assures-assistance-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120064-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भूस्खलन से हुए नुकसान का विधायक ने लिया जायजा, मदद का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भूस्खलन से हुए नुकसान का विधायक ने लिया जायजा, मदद का दिया भरोसा
Sat, 11 Jul 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम व तहसीलदार से जल्द सुरक्षा कार्य शुरू कराने को कहा
- 8 जुलाई को भूस्खलन में एक दुकान ढही, सात खोखे अब भी खतरे की जद में
थत्यूड़ (टिहरी)। कद्दूखाल में भूस्खलन होने की वजह से दुकानों को हुए नुकसान का विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने निरीक्षण कर जायजा लिया। भूस्खलन से हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए विधायक की ओर से डीएम और तहसीलदार को जल्द से जल्द दुकानोें की सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण शुरू करवाने को कहा गया है। सुरक्षा दीवार निर्माण करने के लिए विधायक निधि से तीन लाख की धनराशि दिलवाने का आश्वासन दिया। बीते 8 जुलाई को बारिश के दौरान भूस्खलन होने से कद्दूखाल में अचानक एक दुकान भराभरा कर गिर गई थी। पहाड़ी दरकने के बाद आसपास स्थित सात खोखे खतरे की जद में आ गए हैं। खतरे को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने उक्त सात खोखों का संचालन बंद करवा दिया। शनिवार को विधायक पंवार ने कद्दूखाल पहुंचकर दुकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बिना अनुमति वहां सड़क किनारे हो रही खोदाई पर चिंता जताई। डीएम व धनोल्टी तहसीलदार से दूरभाष पर वार्ता कर बिना किसी देरी के दुकानों की सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य जल्द शुरू करवाने को कहा। प्रभावित दुकानदारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया। संवाद