{"_id":"6a526bf39c6340f9790fef07","slug":"video-mla-shakti-lal-shah-heads-to-the-fields-with-his-family-spreads-the-message-of-organic-farming-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"परिवार के साथ खेत में उतरे विधायक शक्ति लाल शाह, जैविक खेती का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के साथ खेत में उतरे विधायक शक्ति लाल शाह, जैविक खेती का संदेश
घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने अपने पैतृक खेतों में परिवारजनों के साथ धान की रोपाई कर जैविक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर श्रम किया और पारंपरिक कृषि संस्कृति से जुड़ने का संदेश देते हुए किसानों के परिश्रम को नमन किया।
विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध कृषि परंपरा हमारी संस्कृति, मेहनत, आत्मनिर्भरता और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेतों में दिन-रात मेहनत करने वाले अन्नदाता ही प्रदेश और देश की समृद्धि के वास्तविक आधार हैं। किसानों के अथक श्रम, समर्पण और संघर्ष को पूरा समाज सम्मान की दृष्टि से देखता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा, कृषि विकास, जैविक खेती को प्रोत्साहन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर सुविधाएं और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि खेती को लाभकारी बनाया जा सके।
विधायक ने कहा कि उत्तराखंड में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं और यदि अधिक से अधिक किसान इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो प्रदेश की कृषि को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि किसान समृद्ध होगा तो उत्तराखंड और देश भी समृद्ध होगा।
इस अवसर पर उन्होंने सभी किसान भाइयों, बहनों एवं मातृशक्ति को सफल खेती, उत्तम फसल और सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए कृषि से जुड़े रहने और प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।