{"_id":"6a521d22718b6c292704fc06","slug":"video-accused-of-defrauding-a-finance-company-arrested-in-bareilly-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरेली में फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी करने का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरेली में फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी करने का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
Mukesh Kumar
Updated Sat, 11 Jul 2026 04:08 PM IST
बरेली में श्रीराम फाइनेंस कंपनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी और गबन के मामले में कंपनी के पूर्व कर्मचारी चंद्रभानु को किला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से 39 वाहनों की रकम हड़पने का आरोप है। सीओ टू अंजनी तिवारी ने बताया कि मामला 17 अप्रैल 2025 को श्रीराम फाइनेंस कंपनी के रीजनल बिजनेस हेड मुरसलीम की तहरीर पर किला थाने में दर्ज किया गया था। शिकायत में चंद्रभानु सहित कई कर्मचारियों के नाम थे। इन पर फर्जी नाम और कूटरचित दस्तावेज बनाकर वाहनों की रकम मालिकों से लेकर हड़पने का आरोप है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।