फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Regular Communication Between Parents and Children is Essential

Tehri News: माता-पिता का बच्चों से नियमित संवाद करना जरूरी

Sat, 11 Jul 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 11 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Regular Communication Between Parents and Children is Essential
नरेंद्रनगर(टिहरी)। माउंट कार्मल क्रिश्चियन एकेडमी में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के लिए शिक्षक-अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों पर सहमति बनी। प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में शिक्षक और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने, नियमित संवाद बनाए रखने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का आग्रह किया। बैठक में शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के विकास को लेकर सुझाव दिए। अभिभावकों ने विद्यालय के साथ बेहतर समन्वय बनाकर बच्चों के भविष्य को संवारने में सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में विनोद सिंह, हेमा पंत, आशा उनियाल, सोहन राणा, धनमोहन सिंह गुसाईं, मनीष यादव, आशीष सकलानी और धनवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed