सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pawanesh of Dehradun won the painting competition.

Tehri News: पेंटिंग प्रतियोगिता में देहरादून के पवनेश ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 07 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Pawanesh of Dehradun won the painting competition.
विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव पेंटिंग प्रतियोगिता में 87 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Trending Videos


नई टिहरी। टिहरी झील महोत्सव के तहत बौराड़ी घंटाघर परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पहला स्थान देहरादून के पवनेश, दूसरा उत्तरकाशी के विकास ने और तीसरे स्थान पर देहरादून की चांदनी चौहान रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 87 प्रतिभागियों प्रतिभाग किया।
बौराड़ी के घंटाघर परिसर में संपन्न हुई पेंटिंग प्रतियोगिता हिमालय लैंड स्केप और उत्तराखंड पीप्पुल्स विषय पर आधारित थी। विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, डीएम नीतिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक उपाध्याय ने कहा कि हिमालय लैंड स्केप पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत छात्र-छात्राओं को हिमालय के बारे में जाने और समझने का मौका मिलेगा। डीएम नितिका ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक छात्र-छात्राओं रजिस्ट्रेशन करवाया था। पेंटिंग के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के समन्वयक कमल नयन रतूड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता 12 साल अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं के बीच रखी गई थी।
इस मौके पर डीडीओ मो़ असलम, डॉ़ प्रीति पोखरियाल, मुकेश कुमार, सव्बल सिंह चौहान, प्रवीण कुमार खंडवाल, देवेंद्र रावत, देव कुमार, राजीव गैरोला, गौरव सिंह, कैलाश चंद्र उनियाल, वंदना नौटियाल, मीना न्यूली, उमा पटेल, संजय गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed