सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The problem of traffic jam is increasing in Nainbag market.

Tehri News: नैनबाग बाजार में बढ़ती जा रही है जाम की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 07 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
The problem of traffic jam is increasing in Nainbag market.
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को देखते हुए व्यवस्था में जल्द करें सुधार
Trending Videos

नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर के मुख्य बाजार नैनबाग में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दिल्ली- यमुनोत्री हाईवेऔर पंतवाड़ी- श्रीकोट मोटर मार्ग पर व्यापारी और स्थानीय लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं जबकि कई व्यापारियों द्वारा दुकान का सामान सड़क पर लगाने से भी समस्या बढ़ती जा रही है। परेशान लोगों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
नैनबाग बाजार में व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मनमानी के चलते जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां ट्रैफिक पुलिस नहीं होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने के साथ ही सामान रखने से संकरी होती जा रही है। पूर्व प्रधान गंभीर सिंह रावत का कहना है, कि अधिकतर व्यापारी अपने वाहन सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं जबकि कई व्यापारी दुकान का सामान लगाकर सड़क घेर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप वालों के कारण भी समस्या बढ़ रही है। बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहने से बाहर से आने वाले यात्री यहां बाजार में नहीं रुक पाते हैं जिसका असर व्यापार पर भी पड़ता है। इस लापरवाही का खामियाजा सबसे अधिक होटल व्यवसाय और होम-स्टे संचालकों को भुगतना पड़ता है। कैंपटी थानाध्यक्ष योगेंद्र गुसाईं ने कहा कि जल्द ही पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed