सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road will soon reach Dhangargaon of Upli Ramoli

Tehri News: उपली रमोली के धंगड़गांव तक जल्द पहुंचेगी सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 07 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Road will soon reach Dhangargaon of Upli Ramoli
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में धंगड़गांव के लोगों को अब और ज्यादा दिनों तक पैदल नहीं चलना पड़ेगा। लंबे इंतजार के बाद गांव के लिए पांच किमी सड़क की स्वीकृति मिल गई है। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने 1.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मुखेम-धंगड़गांव सड़क का शिलान्यास करते हुए लोनिवि को सड़क बनाने का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

उपली रमोली में धंगड़गांव के लिए सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को करीब ढ़ाई-तीन किमी पैदल नापना पड़ रहा था। गांव में किसी बीमार व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाना और भारी-भरकम सामान गांव तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बनी रहती है। प्रतापनगर विधायक नेगी ने शनिवार को मुखेम-धंगड़गांव सड़क का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed