{"_id":"69c7e112ce97d2c72c072325","slug":"police-to-install-100-new-cctv-cameras-on-the-char-dham-yatra-route-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118068-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चारधाम यात्रा रूट पर पुलिस लगाएगी 100 नए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चारधाम यात्रा रूट पर पुलिस लगाएगी 100 नए सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा के मुख्य पड़ाव ढालवाला, मुनिकीरेती और तपोवन में ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
नई टिहरी। चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। चारधाम यात्रा मार्ग पर पुलिस विभाग 100 नए सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। यात्रा के मुख्य पड़ाव पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करेगी।
टिहरी जिले में चारधाम यात्रा रूट का करीब 450 किलोमीटर का हिस्सा है। जिले में ढालवाला, मुनिकीरेती और तपोवन यात्रा के मुख्य पड़ाव है। इन पड़ाव पर यात्री वाहनों का अधिक दबाव रहता है। पुलिस यात्रा के दौरान ढालवाला, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में यात्री वाहनों की ड्रोन कैमरों से निगरानी करेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी आयुष अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा व्यवस्थित ढंग से संपादित करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले 100 नये सीसीटीवी कैमरे लगायेगी। सभी सीसीटीवी को आसपास के थाना और चौकी के कंट्रोल रूप से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशासन, बीआरओ, एनएच और लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी। बैठक में यात्रा रूट पर पड़ने वाले सभी डेंजर जोन को ठीक करने को कहा गया है। एसएसपी ने कहा कि यात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर दिया गया है। ढालवाला, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्रों से प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है।
यात्रा रूटों के नये डेंजर प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। रानीपोखरी-गुजराड़ा सड़क पर एक अस्थाई पुलिस चेक पोस्ट बनाई जाएगी। इसके अलावा ढालवाला, व्यासी, कोटी कॉलोनी और घनसाली में एसडीआर की टीम तैनात रहेगी। संभावित स्थानों पर जल पुलिस की तैनाती कर दी जाएगी। बताया 100 नये सीसीटीवी कैमरे लग जाने के बाद चारधाम यात्रा रूट पर कुल 214 कैमरे हो जाएंगे।
चारधाम यात्रा रूट पर सीसीटीवी की मद्द पुलिस रखेगी नजर
सीसीटीवी कैमरों की मद्द से आपराधिक गतिविधियों रोक लगने के साथ संदिग्ध वाहनों की होगी पहचान। दुर्घटना की स्थिति में कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना मिलेगी। तेज स्पीड गलत वाहनों संचालन करने पर ई चालन किए जाएंगे। हाईवे पर वाहनों की गति और आवाजाही के साथ नाइट विजन कैमरों की मद्द से 24 घटे वाहनों और पर्यटकों पर पुलिस की नजर रख सकेगी।
Trending Videos