सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Protesters Express Outrage Over Delay in Pension Hike

Tehri News: पेंशन बढ़ोतरी में देरी होने पर आंदोलनकारियों ने जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 15 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Protesters Express Outrage Over Delay in Pension Hike
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक में आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा पर अमल न होने पर कड़ा आक्रोश जताया। सरकार से जल्द पेंशन बढ़ाने और धनराशि जारी करेन की मांग की है। बौराड़ी में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पांच अप्रैल को आंदोलनकारियों का जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी आंदोलनकारियों से संपर्क कर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। नई टिहरी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक का जल्द निर्माण पूरा करने की मांग की गई। इस मामले में मंच के पदाधिकारियों शिष्टमंडल जल्द ही डीएम से मुलाकात कर अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग करेंगा। बैठक में उत्तम तोमर, राकेश राणा, मुशर्रफ अली, श्रीपाल चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed