{"_id":"69c7e2467fa6009d94040f4d","slug":"queues-for-cooking-gas-cylinders-began-forming-at-600-am-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118069-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रसोई गैस सिलिंडर के लिए सुबह छह बजे से लाइन लगनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रसोई गैस सिलिंडर के लिए सुबह छह बजे से लाइन लगनी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी बौराड़ी बस अड्डे में रसोई गैस सिलिंडर रिफिल कराने को लगी लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटने को मजबूर
नई टिहरी। रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। सिलिंडर रिफिल कराने के लिए लंबी लाइन लगने के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। रसोई गैस का पर्याप्त कोटा मिलने के दावे के बावजूद लोग खाली सिलिंडर लेकर सुबह छह बजे से ही बौराड़ी बस अड्डे पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
रसोई गैस के लिए लोगाें को अब भी खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। सुबह छह बजे से दोपहर करीब 12 बजे सिलिंडर समाप्त होने तक लोग लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं। जिले को रसोई गैस का पर्याप्त कोटा मिलने के दावा करते हुए पूर्ति विभाग ने पहले की तरह ही मोहल्ले में ही रसोई गैस उपलब्ध कराने का दावा किया था लेकिन घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि यहां जिला मुख्यालय में दो दिन बाद सप्लाई पहुंची।
जिससे शनिवार को लोग सिलिंडर रिफिल कराने सुबह छह बजे से ही बौराड़ी बस अड्डे पहुंचने शुरू हो गए थे। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े यशपाल रावत ने बताया कि वे सी ब्लॉक नई टिहरी से सुबह छह बजे बस अड्डे पहुंच कर लाइन में खड़े हो गए हैं। उसके बाद 10 बजे से वितरण शुरू हुआ तो साढ़े 10 बजे सिलिंडर मिल पाया। कुट्ठा गांव से बौराड़ी बस अड्डे पर गैस सिलिंडर के लिए पहुंचे अलेल सिंह ने कहा कि वे सात बजे आए लेकिन सिलिंडर मिलेगा कि नहीं कुछ पता नहीं है। लाइन लंबी होने के कारण अन्य लोग भी इसी तरह असमंजस में थे। परेशान लोगों ने रसोई गैस का कोटा बढ़ाने की मांग की है।
रसोई गैस का पर्याप्त कोटा मिल रहा है। लोग अनावश्यक लाइन लगा रहे हैं। आसपास गांव से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं जिससे भीड़ बढ़ रही है। नगर क्षेत्र में पहले की तरह आपूर्ति करने की योजना है लेकिन लोग बौराड़ी बस अड्डे पर लाइन लगा रहें हैं। उपभोक्ता धैर्य रखें सबको समय पर रसोई गैस मिलेगी।
- मनोज डोभाल, डीएसओ, टिहरी।
Trending Videos