सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students at GIC Akhodi are suffering the consequences of a teacher shortage

Tehri News: शिक्षकों की कमी का खमियाजा भुगत रहे जीआईसी अखोड़ी के वाले छात्र

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Students at GIC Akhodi are suffering the consequences of a teacher shortage
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी का खमियाजा भुगत रहे जीआईसी अखोड़ी के वाले छात्र
Trending Videos


नई टिहरी। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज अखोड़ी प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। जिसका खमियाजा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर अभिभावक संघ ने नये सत्र से कॉलेज में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड के गांधी से नाम से प्रसिद्ध स्व़ इंद्रमणी बडोनी के गांव अखोड़ी के आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज आखोड़ी में गत कई वर्षों से गणित, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र के प्रवक्ताओं के साथ प्रधानाचार्य का पद भी खाली है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह घणाता ने कहा कि स्व़ इंद्रमणी बडोनी के नेतृत्व में अगल राज्य उत्तराखंड की लड़ाई लड़ी गई। लेकिन दुर्भाग्य है, कि उनके गांव का विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। बताया विद्यालय में 413 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य का पद गत तीन वर्षों से रिक्त चल रहा है। गणित, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र का गत कई वर्षों से रिक्त पड़े हैं। बताया अभिभावक संघ और अभिभावकों ने गत वर्षों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आमरण अनशन तक किया। शासन-प्रशासन की ओर से शीघ्र शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन देने के बाद आमरण अनशन समाप्त किया। लेकिन आज तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। बताया गत 20 माह से जीव विज्ञान के प्रवक्ता भी छुट्टी पर चल रहे हैे। इस संबंध में डीएम, सीओ, बीओ तक पत्राचार किया गया, हर बार कोरा आश्वासन मिला। अखोड़ी क्षेत्र का केंद्र बिंदु होने के कारण अखोड़ी, चौंरा, कखेड़ी, बगियाल, कोट, भौड़ सहित कई अन्य गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं, शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। कहा कि नये सत्र शुरू होने से पूर्व शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती है, तो एक अप्रैल से विद्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका क्या है,कहना

नये सत्र में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होनी होनी है। गेस्ट टीचर भर्ती के साथ शासन स्तर से भी नए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया होनी है। इसी दौरान जीआईसी अखोड़ी को भी शिक्षकों को मिलने पूरी उम्मीद है।
सुमेर सिंह कैंतुरा, बीईओ भिलंगना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed