{"_id":"69c68b573bbd96afa7076642","slug":"students-conducted-a-cleanliness-drive-along-the-hewal-river-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118056-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छात्र-छात्राओं ने हेवल नदी के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छात्र-छात्राओं ने हेवल नदी के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति सम्मान से किया सम्मानित
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में दो दिवसीय नमामि गंगे परियोजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने हेवल नदी के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को नदियों के प्रति जागरूक किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं अंशिका, अंकिता असवाल, सिमरन कोटियाल, उर्मिला और अंजली तड़ियाल को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति सम्मान के प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नरेंद्रनगर के डीएफओ दिंगाथ नायक, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो़ आनंद सिंह और डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा प्रो ममता नैथानी ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी, पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता भी संपन्न हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डीएफओ दिंगाथ नायक ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत नदियों की सफाई के लिए करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अपेक्षित बदलाव नहीं दिख रहे हैं और इसके लिए सामाजिक मनोवृत्ति बदलना आवश्यक है। प्रो़ आनंद सिंह ने प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने का आह्वान किया, जबकि प्रो़ ममता नैथानी ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी है और इसे सुरक्षित रखने के लिए नैतिक आचरण बदलने की जरूरत है। महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने समय रहते प्रकृति की सुरक्षा का संदेश देते हुए स्थानीय लोगों से हेवल नदी की सफाई और नियमित पूजा-अर्चना करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे कलेंडर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर डॉ़ मीनाक्षी, रेंजर विवेक जोशी, कल्पना पंवार, कृष्ण सिंह रावत, डॉ़ ईरा सिंह और प्रो़ निरजंना शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Trending Videos