{"_id":"69baa1517cc2ac08ad084260","slug":"teachers-raised-a-demand-for-the-payment-of-pending-dues-tehri-news-c-50-1-nth1001-117875-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शिक्षकों ने लंबित देयक के भुगतान की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शिक्षकों ने लंबित देयक के भुगतान की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीईओ को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण करने की लगाई गुहार
नई टिहरी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ टिहरी शाखा पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित देयक का शीघ्र भुगतान करने के साथ चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान हेतु समिति का गठन करने की गुहार लगाई।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह पंवार और महामंत्री उम्मेद नेगी की ओर से डीईओ बेसिक को सौंपे ज्ञापन ने कहा गया कि शिक्षक लंबे समय से वेतन विसंगति सहित कई अन्य मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पा रही है। कहा कि जिले में करीब 17140 शिक्षकों का सातवें वेतनमान का एरियर का भुगतान लंबित है।
उन्होंने उच्चीकृत विद्यालयों में पठन-पाठन हेतु शिक्षण व्यवस्था सुधारने, विशिष्ट अवकाश ईएल की भांति प्रदत किए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान समय पर करने की मांग भी की। उन्होंने भिलंगना ब्लॉक के विद्यालयों में खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने, जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरम्मत व नव निर्माण किए जाने की मांग भी की है।
उन्होंने कहा कि जौनपुर ब्लॉक के शिक्षकों के प्रकरण लंबे समय से लंबित पड़े हैं जिनका समाधान नहीं हो पाया है। छात्र-छात्राओं की कमी के कारण बंद होने वाले जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का उच्चीकृत विद्यालयों में समायोजन सहित 18 सूत्री मांगों को निराकरण की मांग उठाई है। कहा कि शिक्षक संगठन की मांगों पर ध्यान न दिए जाने से शिक्षकों में आक्रोश बना है। इस मौके पर मनोहर चमोली, सुधा उनियाल आदि मौजूद थे।
Trending Videos