सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The dilapidated Gyansu-Dobra road receives a lifeline from the PMGSY.

Tehri News: बदहाल ज्ञानसू-डोबरा सड़क को मिला पीएमजीएसवाई का सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 27 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated Gyansu-Dobra road receives a lifeline from the PMGSY.
विज्ञापन
लोनिवि से सड़क हुई हस्तातरित, नौ साल बाद सड़क सुधारीकरण की उम्मीद बढ़ी
Trending Videos

नई टिहरी। ज्ञानसू-डोबरा-गंगलोगी करीब आठ किलोमीटर सड़क अब लोक निर्माण विभाग चंबा से पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित हो गई है। लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की उम्मीद जगी है।
चंबा ब्लॉक के ज्ञानसू, सगवान गांव, डोबरा, महड़, क्यारी, ददेली और गंगलोगी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण वर्ष 2015-16 में हुआ था। तब से अब तक करीब नौ वर्षों में सड़क का न तो ठीक से रखरखाव हुआ और न ही डामरीकरण हो पाया। कच्ची और संकरी सड़क होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। सुरक्षा के लिए न तो पैराफिट बने हैं और न ही क्रश बैरियर लगाए गए हैं। सड़क संकरी होने से दो वाहन एक साथ पास नहीं हो पाते जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दूरी कम होने के कारण ग्रामीण जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों तक जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
ग्राम प्रधान नवागर-सगवान गांव प्रदीप सिंह, राकेश गुसाईं, डोबरा के मनोज चमोली ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे थे लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2011 में कोटेश्वर बांध की ओर जाने वाले मार्ग से गंगलोगी तोक से डोबरा गांव तक करीब चार किमी सड़क का निर्माण हुआ था लेकिन उसका डामरीकरण भी उखड़ चुका है और स्थिति खराब बनी हुई है।ग्रामीणों ने सड़क के शीघ्र सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग उठाई है।


उत्तराखंड ग्रामीण विकास अभिकरण, देहरादून की ओर से ज्ञानसू-डोबरा-गंगलोगी सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर खुलने के बाद सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- अश्वनी कुमार सैनी, ईई, पीएमजीएसवाई चंबा नोडल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed