सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government is making efforts to improve healthcare facilities in villages: Subodh

गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने कर रही सरकार प्रयास : सुबोध

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 28 Mar 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
The government is making efforts to improve healthcare facilities in villages: Subodh
विज्ञापन
घनसाली में तीन दिवसीय वसंत कौथिग का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ
Trending Videos


घनसाली (टिहरी)। जन जागृति लोक संरक्षण समिति की ओर से घनसाली के शताब्दी वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय वसंत कौथिग महोत्सव का स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के हर संभव प्रयास में लगी है। इसके लिए प्रयास जारी हैं। कहा कि वह अभी कोई घोषणा नहीं करेंगे लेकिन आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार होंगे। इससे पूर्व उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनसाली में तीन दिवसीय कौथिग में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार घनसाली पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जन जागृति समिति के डॉ़ नरेंद्र डंगवाल, ओम प्रकाश भुजवाण के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य में लगी है। पर्वतीय क्षेत्र के दूर-दराज गांवों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने का कार्य किया जाएगा ताकि आम जनता को इलाज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि हमारे सांस्कृतिक और मेले आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1972 के बाद पहली बार पिलखी का उच्चीकरण उनकी सरकार ने किया गया है, जो क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।
कौथिग महोत्सव में लोक गायक सूर्यपाल श्रीवाण, धूम सिंह रावत, विक्रम कपरवाण, सीमा पंगरियाणा आदि कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोविंद सिंह राणा, दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुशील रावत,रजनीकांत सुरीरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed