सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Shrimad Bhagwat Katha began with a Kalash Yatra in Bharpur village

Tehri News: भरपूर गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The Shrimad Bhagwat Katha began with a Kalash Yatra in Bharpur village
विज्ञापन
लंबगांव(टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में राैणद रमोली के ग्राम पंचायत भरपूर में जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। ग्रामीणों के साथ ध्याणियाें ने चाैंरा से भैरव देवता मंदिर कलश यात्रा निकाली। उसके बाद भैरव देवता मंदिर में श्रीमद्भावत कथा शुरू की गई। कथावक्ता हिमांशु गैराेला ने कहा कि ध्याणियाें की ओर से आयाेजित श्रीमद्भागवत कथा, एक कथा ही नहीं सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से एक प्रेरणादायक पहल है। ध्याणियों ने अपने इष्ट भैरव देवता से सुख, शांति और समृद्धि की मन्नतें मांगी। इस मौके पर मंडपाचार्य मुरारी पैन्यूली, भैरव देवता के औतारिया दिनेश कुमांई, प्रधान आरती कलूड़ा,मंदिर समिति के संरक्षक केदार सिंह कलूड़ा,नंदकिशाेर पैन्यूली, सुनैना देवी और सुनीता रावत आदि माैजूद थे। क्षेत्र में भदूरा पट्टी के तिनवाल गांव में ज्वाला मां भवानी के नवनिर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बिक्रम सिह नेगी ने मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर निर्माण में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह राणा, रणवीर सिंह राणा, युद्धवीर राणा, रामभराेसे राणा, कीर्ति सिंह राणा, यशपाल राणा, मदन सिंह राणा, प्रेम सिंह राणा, खुशहाल सिह राणा आदि माैजूद थे। संवाद
Trending Videos



राजराजेश्वरी मंदिर में भजनों की प्रस्तुति
घनसाली(टिहरी)। चैत्र नवरात्रि के पर्व पर सिद्धपीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर गढ़थाती रमाेली में नरेंद्र गढ़वाल लोककला एवं संस्कृति संस्थान के कलाकारों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र पंवार ने भजन गाकर समां बांध दिया। इस मौके पर कलामंच के सोनू राज, सुनीता कोठियाल, नरेंद्र नौटियाल, मंदिर समिति की अध्यक्ष माया देवी, देवेंद्र पंवार आदि माैजूद थे। उधर भिलंगना में नवरात्र के पर्व सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर (विनयखाल) और राजराजेश्वरी मंदिर (चूलागढ़) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। राजराजेश्वरी मंदिर में नवमी पर नवरात्र पर्व मनाया गया। ज्वालामुखी में नवरात्र पर्व दशमी को समापन होगा। ज्वालामुखी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमनदीप भट्ट ने बताया कि मंदिर में निसंतान दंपति यहां अखंड दीपक जलाकर संतान प्राप्ति की कामना करते हैं। राजराजेश्वरी मंदिर में भाष्करानंद नौटियाल, अध्यक्ष बचल सिंह रावत, सोहन लाल रतूड़ी, अमर सिंह राणा, किशन सिंह रावत और गिरीश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed