फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1500 people occupy Kalyani river, Municipal Corporation to crack down

Udham Singh Nagar News: कल्याणी नदी पर 1500 लोगों का कब्जा, नगर निगम चलाएगा चाबुक

Sun, 12 Jul 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
1500 people occupy Kalyani river, Municipal Corporation to crack down
रुद्रपुर। कल्याणी नदी के किनारे वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण पर अब नगर निगम कार्रवाई करने के मूड में है। शहर के मध्य से गुजरने वाली कल्याणी नदी के दोनों किनारों पर करीब 1500 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन

निगम ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए थे लेकिन किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि नदी की भूमि सरकारी है और बाढ़ के समय यह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इसके बावजूद यहां पक्के और कच्चे मकान बना कर लोग रह रहे हैं। इससे नदी का बहाव भी बाधित हो रहा है और गंदगी के कारण जल प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी नहीं हटी बस्ती
कुछ समय पहले नगर निगम की टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया था और उन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में स्थान खाली करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार नोटिस की अवधि पूरी हो चुकी है लेकिन अब तक किसी ने भी स्वेच्छा से जगह खाली नहीं की। जवाब में भी कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणी को साफ कराने की तैयारी में नगर निगम
नगर निगम कल्याणी नदी को नमामि गंगे योजना के तहत साफ कराने की तैयारी में है। इसके लिए शासन को सिंचाई विभाग के माध्यम से 300 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। नगर निगम घरों से आने वाले गंदे पानी को नदी में आने से रोकेगा। कोशिश होगी कि पानी फिल्टर होने के बाद नदी में गिरे।

नगर निगम की शहर में कई परियोजनाएं चल रही हैं। कल्याणी नदी को नमामि गंगे योजना से साफ कराने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। नदी के किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटाए जाने की तैयारी है। पूर्व में 1500 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। - शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed