फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CBT exam completed, 736 candidates appeared

Udham Singh Nagar News: सीबीटी परीक्षा संपन्न, 736 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sun, 12 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
CBT exam completed, 736 candidates appeared
गदरपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गदरपुर में आयोजित तीन दिवसीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। परीक्षा में कुल 762 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 736 ने भाग लिया जबकि 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ऑनलाइन परीक्षा का संचालन परीक्षा एजेंसी के प्रतिनिधि लवी और अक्षय की देखरेख में 108 टेबलेट के माध्यम से किया गया।


प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा में राजकीय आईटीआई गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, पंतनगर और गूलरभोज के साथ ही बीआरडी आईटीआई रुद्रपुर, मॉर्डन आईटीआई छतरपुर तथा आईटीआई शांतिनगर के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई गदरपुर के 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में संस्थान की शिक्षिका शबाना परवीन, संगीता रानी, विकास कुमार, विनोद कुमार, इंद्र सिंह, मुनेश कुमार और सौरभ तिवारी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed